happy independence day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
happy independence day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 14 अगस्त 2012

ये तिरंगा नहीं हमारी जान है !


ये तिरंगा नहीं हमारी जान है !

Flag Foundation Of India
ये तिरंगा नहीं हमारी जान है ;
फलक पर फहरता तिरंगा भारत का सम्मान है .
ते तिरंगा नहीं ................
लाखो देशभक्तों ने प्राण न्यौछावर किये ;
१५ अगस्त ४७ को तब आजाद हुए ,
याद दिलाता तिरंगा शहीदों की  पहचान है .
ये तिरंगा नहीं .......
गाँधी के सत्याग्रह ने गोरी सरकार हिलाई ;
'अंग्रेजो भारत 'छोडो ने मुक्ति जोत जगाई ,
फहरता तिरंगा उसी बापू की पहचान है .
ये तिरंगा ......
भगत सिंह संग राजगुरु सुखदेव चढ़ गए फांसी पर ;
क्रूर ब्रिटिश सत्ता से आजाद ने ली थी टक्कर ,
शहीदों की कुर्बानी का तिरंगा पहचान है .
ये तिरंगा नहीं .....
जयहिंद के नारे से सुभाष ने गगन गुंजाया ;
नेहरू और पटेल  ने प्राणों का दांव लगाया ,
आजादी की तिरंगा रौशन मशाल है .
ये तिरंगा नहीं .....
है प्रण ये हमारा हम  इसको  झुकने  न  देंगे ;
आंच कभी   आजादी पर भारत की आने न देंगे ,
धर्म हमारा तिरंगा ..ये स्वाभिमान है .
ये तिरंगा नहीं .............
                                जय  हिंद !
                       शिखा कौशिक 

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification