
2/11/2012 01:01:00 pm

हरीश सिंह
2 comments
सम्मानित ब्लॉगर भाइयों व बहनों
आज हमें सुखद हर्ष की अनुभूति हो रही है की आप लोंगो के प्यार सहयोग के चलते "भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" ने अपना एक वर्ष पूरा किया है. इस मंच की स्थापना करते वक्त हमें उम्मीद नहीं थी की इतने अल्प समय में ही यह मंच इतनी सफलता प्राप्त करेगा. जब इस मंच की नीव रखने का विचार मेरे मन में आया था तब हमने सोचा था की इसे एक संगठन नहीं बल्कि इसे ब्लोगर भाइयो का एक परिवार बनाया जायेगा. और इस परिवार की परिकल्पना तब साकार हुयी जब आप सभी लोंगो ने इस परिवार में शामिल होने और सहयोग करने में सहभागिता निभाई . इसके लिए आप सभी लोंगो के सहयोग के हम ऋणी है.
मात्र एक वर्ष में ही इस मंच ने जो सफलता प्राप्त की उसका श्रेय आप लोंगो को ही जाता है. अभी तक इस परिवार के लेखको की संख्या ७३ है, 380 समर्थक है, लेखको द्वारा ७९० लेख प्रकाशित किये गए है. जिस पर २८८३ टिप्पणिया की गयी है, ४१५ लोग ई-मेल के माध्यम से लेख पढ़ते है. विभिन्न देशो में ६८१३४ बार पाठक इस मंच को देखे है. जिसमे भारत में ४८११७, संयुक्त राज्य अमेरिका में ८६१४, जर्मनी में ११९१, रूस में ४६०. सिंगापूर में ६८४, आस्ट्रेलिया में २१९, संयुक्त अरब अमीरात में २३२, मलेसिया में २८३, युक्रेन में १७२, फ़्रांस में १५७ के साथ स्वीडन, मिस्र, इटली, लीबिया के पाठक शामिल हैं.
हमें उम्मीद ही नहीं वरन विश्वास है की आप सभी लेखको, पाठको और समर्थको का सहयोग इस परिवार को हमेशा मिलता रहेगा. और मंच के दूसरे वर्ष में हम सभी लोग नया कीर्तिमान बनायेंगे. एक बार पुनः आप सभी हार्दिक बधाई और शुभकामना...
हरीश सिंह
संस्थापक - भारतीय ब्लॉग लेखक मंच

1/02/2012 03:59:00 pm

हरीश सिंह
No comments
मौजूदा समय चुनावी समर का है, ऐसे में मतदाताओ की भूमिका अहम् होती है. देश के ५ राज्यों में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. उत्तरप्रदेश में धर्म और जाती की राजनीती हावी है. ऐसे में मतदाताओ को जागरूक करना हम सभी का दायित्व है. "भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" पर ऐसे लेख आप सभी से आमंत्रित किये जाते है. सही जन प्रतिनिधि का चुनाव कैसे हो. हम विकास के आधार पर अपना प्रत्याशी कैसे चुने. कृपया इस प्रक्रिया में अपने लेख के माध्यम से योगदान दे....... धन्यवाद...

5/26/2011 11:19:00 pm

हरीश सिंह
14 comments
शीघ्र होगा संचालक मंडल का गठन
"भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" परिवार के सभी भाई-बहनों को को मेरा प्रणाम.
दोस्तों मैंने आज जब इस ब्लॉग पर आया तो देखा हमारे दो प्रतिभाशाली युवा भाइयों के बीच वैचारिक जंग छिड़ी हुयी है, देखा जाय तो मैं इस बात को हमेशा समर्थन देता हूँ की आपस में वैचारिक प्रतिद्वंदिता होना आवश्यक है. एक स्वस्थ परम्परा के साथ वाद-विवाद होने से निश्चित रूप से हमारा ज्ञानवर्धन ही होता है. पर तकलीफ तब होती है जब इसे लोग व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम बना लेते है. दोस्तों हम लोंगो के अन्दर हर प्रकार की प्रवित्तिया समाहित हैं. कहा भी गया है इन्सान अच्छाईयों और बुराइयों का एक पुतला है. {अब पुतला शब्द पर बहस न करें] अहिंसक और हिंसक दोनों प्रवित्तियां हमारे अन्दर ही विराजमान है. लिहाजा हम अगर यह कहे की हम कभी गलती कर ही नहीं सकते तो साफतौर पर हम झूठ बोल रहे है. बड़े से बड़ा विद्वान भी कही न कही गलत हो सकता है.
हमारे कहने का अभिप्राय यह है की इस मंच की स्थापना आपसी भाईचारा और प्रेम की नीव पर रखी गयी है. यही कारन है की आज तक यह मंच विवादों से परे रहा है. हा सार्थक बहस के हम सदैव पक्षधर रहेंगे. धार्मिक मुद्दों को लेकर भले ही बहस छिड़े पर आरोप-प्रत्यारोप से परे. और हम विवाद से बचे रहे इसके लिए "नियम {अवश्य पढ़े}" भी बनाये गए. दोस्तों यह मात्र एक सामुदायिक ब्लॉग ही नहीं बल्कि यह प्रत्येक भारतीय ब्लॉग लेखको का यह परिवार है. और इस परिवार को विवाद रहित बनाये रखने की जिम्मेदारी सबकी है. परिवार को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी परिवार के मुखिया की होती है. पर मैंने खुद को कभी भी मुखिया नहीं माना, पर अब मैं इसकी आवश्यकता समझ रहा हूँ. मैं शीघ्र ही संचालक मंडल का गठन करूँगा और चयन किये गए मित्रो को इस परिवार के बारे में आपसी सहमती बनाकर पूर्ण रूप से निर्णय लेने की स्वतंत्रता होगी.
उम्मीद है आप लोंगो का सहयोग बना रहेगा, धन्यवाद.

5/21/2011 11:04:00 pm

हरीश सिंह
11 comments
महाभारत -२ प्रतियोगिता में प्रविष्टी भेजने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. इस प्रतियोगिता में मात्र ५ लोग ही भाग ले पाए. ऐसी प्रतियोगिताओ में लोग उत्साह नहीं दिखाते जो चिंता का विषय है. फ़िलहाल हम डॉ. श्याम गुप्ता जी, मंगल यादव जी, शिखा कौशिक जी, शालिनी कौशिक एवं आशुतोष जी का स्वागत करते हैं जिन्होंने इस जंग में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी..
आप लोंगो के लेख निम्नवत हैं.
महेंद्र श्रीवास्तव जी हमारे "भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" परिवार के सबसे नए सदस्य हैं. और आप एक अच्छे साहित्यकार, चिन्तक एवं वरिष्ठ पत्रकार हैं. आपको इस प्रतियोगिता का न्यायाधीश बनाया जा रहा है. कृपया २८ मई तक अपना निर्णय अवश्य दे .. धन्यवाद...
हरीश सिंह
संस्थापक/संयोजक.
भारतीय ब्लॉग लेखक मंच

4/02/2011 11:28:00 pm

हरीश सिंह
1 comment
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा ..
आप सभी मिलकर यह स्तुत्य व्रत ले की भारत का नाम पूरे विश्व में मिलकर ऊँचा करेंगे. जब ११ खिलाडी मिलकर देश का गौरव बढ़ा सकते है तो हम करोडो क्यों नहीं. आखिर हम लोग भी तो अपने-अपने क्षेत्र के खिलाडी ही है. भारत माता की जय....वन्दे मातरम
"भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" परिवार आप सभी के साथ मिलकर इस खुशियों को बांटता है. आप सभी को बहुत बहुत बधाई.

3/27/2011 12:34:00 am

हरीश सिंह
8 comments
खूबसूरत है वो
लब जिन पर दूसरों के लिए एक दुआ है
खूबसूरत है वो
मुस्कान जो दूसरों की खुशी देख कर खिल जाए
खूबसूरत है वो
दिल जो किसी के दुख मे शामिल हो जाए और किसी के प्यार के रंग मे रंग जाए
खूबसूरत है वो
जज़बात जो दूसरो की भावनाओं को समझे
खूबसूरत है वो
एहसास जिस मे प्यार की मिठास हो
खूबसूरत है वो
बातें जिनमे शामिल हों दोस्ती और प्यार की किस्से कहानियाँ
खूबसूरत है वो
आँखे जिनमे कितने खूबसूरत ख्वाब समा जाएँ
खूबसूरत है वो
आसूँ जो किसी के ग़म मे बह जाएँ
खूबसूरत है वो
हाथ जो किसी के लिए मुश्किल के वक्त सहारा बन जाए
खूबसूरत है वो
कदम जो अमन और शान्ति का रास्ता तय कर जाएँ
खूबसूरत है वो
सोच जिस मे पूरी दुनिया की भलाई का ख्याल है

3/25/2011 02:26:00 pm

हरीश सिंह
No comments
सम्मानित लेखक बंधुओ. आप जानते है की ब्लॉग एग्रीगेटर "
हमारीवाणी " ने एक विवादित लेख के चलते इस मंच को अपने एग्रीगेटर से हटा दिया था. हमारे अनुरोध पर पुनः "
हमारीवाणी ने इस मंच को अपने एग्रीगेटर पर शामिल करने का निर्णय लिया है. हम शुरुवाती दौर से से ही चाहते थे की यह मंच गैर विवादित "सामुदायिक ब्लॉग" बने, यहाँ पर किसी की भी धार्मिक भावनाए आहत न हो. यह मंच ब्लॉग जगत में एक नया आयाम स्थापित करे. और कोई भी "एग्रीगेटर" दुबारा यह कदम न उठाये लिहाजा आप सभी की सुविधा के लिए हमने कुछ नियम बनाये है जिसका अनुपालन करना सभी के लाभदायक है. कोई भी पोस्ट प्रकाशित करने से पहले "
हमारे बारे में" पढ़िए, और इस मंच की बेहतरी के लिए या शिकायत करने के लिए हमें इस पते पर अपनी बात कहे. हम सदैव आपका स्वागत करेंगे. indianbloger@gmail.com या editor.bhadohinews@gamil.com
हमें विश्वास है की आप सभी हमारा सहयोग करेंगे.

3/23/2011 11:33:00 pm

हरीश सिंह
1 comment
भारतीय ब्लॉग लेखक मंच शहीद दिवस पर आज़ादी के दीवाने शहीद-ए-आज़म भारत माता के वीर सपूत सरदार भगत सिंह सहित उन सभी वीर सपूतो को नमन करता है जिन्होंने भारत माता को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. आईये हम सब मिलकर यह संकल्प ले की भारत की आन-बान और शान के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे

3/23/2011 10:49:00 pm

हरीश सिंह
1 comment
. "भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" से जुड़े सभी सम्मानित सहयोगियों. आप को सूचित करते हुए हमें हर्ष का अनुभव हो रहा है कि मात्र एक माह १४ दिन के शैशवकाल में ही इस मंच ने आप लोंगो के सहयोग से एक नयी पहचान बनाने के करीब है. वही कुछ लेखक ऐसे भी हैं जो मंच के साथ सहयोगात्मक रवैया नहीं अपना रहे हैं. वही कुछ लेखक मनचाही पोस्ट परोस रहे हैं. कुछ दिनों से मैं मंच के प्रचार प्रसार व नया रंग ढंग देने में व्यस्त रहा. हमारे तकनिकी सहयोगी योगेन्द्र जी इस मंच को भव्य रूप देना चाहते हैं. पर तभी संभव है. जब आप लोंगो का भी सहयोग रहे. पहचान गुणवत्ता से होती है. और गुणवत्ता में सुधार के अलावा यह मंच और भी आकर्षण का केंद्र बने. लिहाजा हम शीघ्र ही एक नियम बनाते है. जिस पर सभी को सहयोग करना होगा.
महाभारत की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. शीघ्र ही परिणाम की घोषणा की जाएगी. निश्चय ही आप हमारा सहयोग करेंगे. धन्यवाद.

3/15/2011 06:58:00 pm

हरीश सिंह
No comments
सम्मानित स्वजन, लेखको के बीच जिस महाभारत के जंग की घोषणा की गयी थी. उसकी अंतिम तिथि १५ मार्च निर्धारित थी, किन्तु कुछ लेखक इस परिवार में बाद में जुड़े जो इस जंग में हिस्सा लेना चाहते थे. हम सबकी भावनाओ का सम्मान करते हुए अंतिम तिथि २० मार्च निर्धारित कर रहे है. हमने सोचा इस महाभारत का विषय प्रेम है, लिहाजा प्रेम और भाईचारे के त्यौहार तक महाभारत चलता रहे.. उसके पश्चात् इस विषय पर आये सभी लेख निर्णायक मंडल के हवाले कर दिया जायेगा. तत्पश्चात जो निर्णय होगा वह आपके समक्ष होगा. अनवर भाई साधना में जाने की बात कहकर गायब है, उनसे अनुरोध है की अपनी जिम्मेदारी को अवश्य समझे. आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामना..

2/11/2011 12:44:00 pm

भारतीय ब्लॉग लेखक मंच
29 comments
मंच का उद्देश्य हिंदी लेखन को बढ़ावा देने के साथ ब्लॉग लेखको में प्रेम, भाईचारा, आपसी सौहार्द, देश के प्रति समर्पण और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है.. लिहाजा अपनी पोस्ट प्रकाशित करने से पहले यह अवश्य ध्यान दे कि .....
@ किसी भी धर्म, संप्रदाय व जाति के बारे में विवादित बातों से परहेज़ करे अर्थात धार्मिक लेख लिखे जा सकते है पर बिना किसी दूसरे धर्म को नीचा दिखाए. यह हमेशा ध्यान रखें ईश्वर एक है पूजा पद्धतिया अलग-अलग हो सकती हैं. यह हमेशा ध्यान रखें किसी की भी धार्मिक भावनाएं कदापि आहत न हो.
@ एक महिला माँ,बहन व बेटी भी होती है, लिहाजा महिलाओ का सा सम्मान करे. अशोभनीय व अश्लील लेख व फोटो कदापि प्रकाशित न करें.
ध्यान दे.. पोस्ट कविता, ग़ज़ल, सामाजिक, राजनैतिक, संस्मरण, धार्मिक, उद्देश्य परक व समाज की कुरीतियों को उजागर करने वाले, मनोरंजक व सामाजिक हित में हों ताकि इस मंच कि सार्थकता बनी रहे.
एक लेखक एक सप्ताह में सिर्फ एक पोस्ट ही प्रकाशित कर सकता है, एक दिन में सिर्फ तीन पोस्ट प्रकाशित की जाएगी. यह नियम सभी को पालन करना अनिवार्य है. { धारावाहिक लेख या प्रतियोगिता पर यह नियम लागू नहीं है. पर ध्यान दें जब एक लेखक धारवाहिक लिख रहा होगा उस दौरान दूसरा लेखक धारावाहिक नहीं शुरू करेगा}
@ एक ही पोस्ट को यदि एक से ज्यादा ब्लोगों में लिखा जाए तो उस लेख की महत्ता कम हो जाती है, सर्च इंजन उस लेख को सर्च में नहीं दिखाते, ब्लॉग एग्रीगेटर इस तरह के ब्लोगों पर पाबंदी लगा देते हैं, लिहाजा यह ध्यान दे की जो लेख आप इस मंच पर प्रकाशित करें उसे दूसरी जगह प्रकाशित न करें. लोग अच्छा पढ़ना चाहते हैं यदि आपकी लेखनी में दम होगा तो आपके ब्लॉग पर भी आपकी रचनाओं को पढ़ने वाले आयेंगे, नहीं होगा तो कितनी जगह भी लिखिए कोई फायदा नहीं..
सभी लेखक अपने लेखों को लिखने के पश्चात् सही टैग/लेबल जैसे { जीवन शैली - समाज, रिश्ते, आध्यात्मिक, व्यक्ति, खान-पान, पार्टी, फैशन, सुंदरता, स्वास्थ्य, चर्चा, त्यौहार
मनोरंजन - हॉलीवुड, टेलीविजन, फिल्म समीक्षा, फ़िल्मी गीत, रंगमंच, गीत, गजल, शायरी, कविता, कहानी, कार्टून, हास्य, पहेली } उस पोस्ट के साथ जोडीये, व्याकरण के अनुसार उसको शुद्ध कीजिये, उसके बाद उसको प्रदर्शित कीजिये..
@ अगली बात है रंग तथा फॉण्ट के आकार की, एक नियम यह होना चाहिए कि लोग सिर्फ और सिर्फ अपने लेख लिखें, फॉण्ट के रंग तथा आकार के साथ खेलें नहीं, सभी लेखों में एक रूपता होनी चाहिए, उसी से शोभा बढती है और आँखों को आनंद आता है
- जरा सोचिये लेखों के शीर्षक में लेखक अपना नाम लिख देते हैं. नाम तो पोस्ट में रहता ही है फिर शीर्षक में क्यूँ?{ लेखक स्वयं सोचे जहा उचित हो वही नाम का प्रयोग करें.} आपकी पहचान आपके नाम से नहीं आप द्वारा लिखी गयी पोस्ट से है.
- लेखों में लेखक अपनी फोटो लगा देता है, क्यूँ? रचना से संबधित फोटो ठीक है पर एक पाठक लेख पढ़ने आया है, फोटो का वो क्या करेगा? जगह-जगह अपनी फोटो लगाना, अपना नाम लिखना सिर्फ नाम की भूख के लिए ही किया जाता है, {लेखक इस बात पर मनन करें}
जो लेखक नियम को तोड़ता है उसको २ हिदायतों के बाद मंच से निकाल दिया जायेगा , जिससे अन्य लेखकों को जोड़े जाने का अवसर मिले, जो लेखक लगातर ६ महीने कोई नई पोस्ट नहीं लिखते, उनको हटा कर नये लेखकों को मौका दिया जायेगा |
यह मंच मेरी निजी संम्पत्ति नहीं है, इस पर आप सभी लेखको का बराबर हक़ है लिहाजा यह मंच बेहतर कैसे बने यह सोचना सभी का दायित्व है. इसे एक उद्देश्यपरक मंच बनाना है या कूड़ाघर आप सभी को विचार करना होगा.
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आप सभी ब्लोगरो की सुविधा एवं जानकारी देने के लिए योगेन्द्र पाल को तकनीकी सहायक बनाया गया है. लिहाजा ब्लॉग से सम्बंधित
आप सभी के लिए विशेष सुविधा देने के लिए
यदि आपको तकनीकी से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो, किसी भी तकनीकी से सम्बंधित प्रश्न तो अपना पूरा प्रश्न आप
इस फॉर्म को भर कर पूछे वे आपकी सभी समस्याओं का हल करेंगे वह भी वीडियो के द्वारा, जी हाँ वे आपके समस्या का समाधान करने के लिए एक वीडियो बनायेंगे जो आपके नाम तथा फोटो के साथ उनके यू-ट्यूब चैनल पर प्रदर्शित किया जायेगा | जो ना सिर्फ आपके लिए फायदेमंद रहेगा बल्कि अन्य ब्लोगरों को भी इससे फायदा होगा |
------------------------------------------
हमें उम्मीद ही नहीं वरन विश्वास हैकि आप सभी "भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" के नियमो का पालन अवश्य करेंगे.. यदि ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से इस मंच पर पाठको की संख्या बढ़ेगी .. धन्यवाद सहित ..
आपका --- हरीश सिंह
संस्थापक/ संयोजक -- भारतीय ब्लॉग लेखक मंच