भारत पाकिस्तान क्रिकेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भारत पाकिस्तान क्रिकेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 29 मार्च 2011

क्रिकेट से दोस्ती के बढ़ते दो कदम


बुद्धवार को चंडीगढ़ में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल के अहम मुकाबले में बेशक कोई टीम जीते लेकिन भारत ने क्रिकेट के बहाने कुटनीतिज्ञ वार्ता का मैच अवश्य जीत लिया है। इस जीत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है पाकिस्तानी जेल में बंद 1984 से भारतीय नागरिक गोपालदास की बाकी की सजा मॉफ कर पाकिस्तान ने भारत के हवाले कर दिया है।
एक ओर जहां दोनों देश के खेल प्रशंसक क्रिकेट के रंग में डूबे हुए हैं और अपनी-अपनी टीम के लिए जीत की दुआ मांग रहें हैं। वहीं दूसरी तरफ दोनो देशों के गृह सचिवों की सोमवार और मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें कई बकाया मुद्दों पर खुले दिमाग से बात हुई। गौरतलब है 30 मार्च को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी मोहाली का महामुलाबला देखने भारत आ रहें हैं जो अपने भारतीय समकक्ष मनमोहन सिंह के साथ मैच का लुफ्त उठायेगें। अंग्रेजी दैनिक “द नैशन” में छपी रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच अनौपचारिक बैठक होने की उम्मीद है जो कि कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।



यह कोई पहला मौका नही है जब पाकिस्तान के कोई नेता मैच देखने आ रहें हैं इसके पहले भी 1987 में तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति जिया उल हक जयपुर में और 2005 में परवेज मुशर्रफ भी फिरोजशाह कोटला में मैच देखने आ चुके हैं। वार्ता की पिच पर सदैव ही बातचीत की बैटिंग फ्लॉप ही रही है जिसका कोई सार्थक परिणाम देखने को नही मिला है। यह कोई नई बात नही है जब क्रिकेट के बहाने दोनों देशों की बातचीत पुनः शुरु होने की कोशिश हुई है।
परिणाम की बात की जाय तो पाकिस्तान सदैव भारत पर ही आरोप मढ़ा है कि उसके हठपूर्ण रवैया ने ही बातचीत का महौल खराब किया है। इसलिए हमें ज्यादा खुशी होने की जरुरत नही है। गिलानी को बातचीत के मैदान बुलाकर भारत को भले ही लगे कि कोई कुटनीतिज्ञ सफलता हासिल की है। लेकिन दोनों देशों के रिस्ते जब भी मधुर होने को हुए हैं तब पाकिस्तान ने विश्वास घात किया है और विश्व मंच को बरगलाने के लिए कश्मीर राग अलापा है इतिहास इसका गवाह है।

मुनाफाखोरियों ने की खेल प्रेमियों जेब हल्की

एक बार फिर मुनाफाखोरी की कलई खुल गयी। एक न्यूज टीबी चैनल के अनुसार, मोहाली में मैच फीस की बड़ी तेजी से दाम बढ़ाएं गये हैं निश्चित रुप से खेल प्रेमियों को निराशा हुई है। मैच टिकटों की बुकिंग के साथ होटल और एअर लाइंस के टिकटों में भी कई गुना बढ़ोतरी की गयी है। इस रोमांचक मैच का आनन्द कई वी.आई.पी लोगों के अलावा आम खेल प्रेमी भी देखेगें। इसी का फायदा उठाकर मुफाखोर अपनी जेब भारी करने में जुटे हुए हैं लेकिन प्रशासन इन काली कमाई करने वालों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस उठाता नही दिख रहा है।

मनमोहन जी विश्वकप में भारत की इज्जत लुटवाने की अग्रिम बधाइयाँ

कल मोहाली में क्रिकेट मैच है हिन्दुस्थान और पाकिस्तान का..सुना है भारत के प्रधानमंत्री भी आ रहें है..कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री जी ने अन्ना हजारे को समय देने से इंकार किया था व्यस्तता का हवाला देते हुए.. हाँ भाई अन्ना हजारे उनके मंत्रियों के लूट का हिसाब मांगने वाले थे एक हिंदुस्थानी की हैसियत से..
अब मोहाली के लिए माननीय प्रधान मत्री जी को समय मिल जाता है...अगर भारत जीते या भारत हारे दोनों ही परिस्थितियों में न तो काला धन वापस आ सकता है,न ही महंगाई घट सकती है, न ही ये चोर सरकार अपनी चोरी और लूट को बंद कर सकती है...एक सामान्य नागरिक की हैसियत से मैं जो सोचता हूँ या पाता हूँ हम लोग भावना के आवेश में बह जातें है...अभी भावना क्रिकेट की है..कल महंगाई..परसों काला धन तो कभी भोपाल..

भोपाल से याद आया हम लोग ने कितनी चिल्ल पों मचाई थी कुछ माह पहले भोपाल गैस कांड को ले कर...मीडिया ने भी मिले सुर मेरा तुम्हारा करते हुए बेचना शुरू कर दिया था भोपाल त्रादसी के जख्मों को..
.
क्या बदल गया भोपाल में तब से आज तक...कुछ नहीं...लेकिन हमने तो मोंबत्तियां जला ली ..ब्लॉग लिख लिया और बस हो गया भोपाल कांड ख़तम....
मुद्दे को उठाने से जरुरी उसको तब तक जीवंत रखना होता है जब तक वो अपनी परिणिति तक न पहुच पाए ...और कई लोग बोलेंगे की आज भोपाल मुद्दे का क्या ओचित्य है.. तो मित्रों आज न तो बरसी है भोपाल कांड की,न ही किसी विकिलीक्स ने खुलासा किया है..ये मुद्दे को जीवंत रखने का एक सामान्य आदमी का एक छोटा सा प्रयास है...

आगे देखें तो हमारे प्रधानमंत्री जी ने नापाक पाक के सभी आतंकवादियों को सरकारी मेहमान बनने का न्योता भी भेज दिया..
अरे कसब और अफजल जैसे दामाद पा के आप का जीवन धन्य नहीं हुआ की आज ये दोगलापन दिखा रहे हो...ये दोगला शब्द का चयन मैंने पुरे होशोहवास में किया है...क्यूकी इस निर्णय से कहीं न कही एक आम हिन्दुस्तानी भी आहत है..मुंबई हमलों के बाद इसी सरकार ने गले फाड़ फाड़ के कहा था की अपराधियों पर बिना किसी करवाई के कोई वार्ता नहीं होगी...शर्म अल शेख में क्या कसब की हालचाल देने गए थे आप..और गए भी तो बलूचिस्तान बलूचिस्तान का मन्त्र पढ़कर भारत को ही कटघरे में खड़ा कर दिया...आप भारत के प्रतिनिधि थे या पाकिस्तान के बिचौलिए.
.

ये तो फिर भी उच्च स्तर की बातें है जिसकी समझ मुझे न हों मुझे ये बताएं आज तक पाकिस्तान ने खुल्ला घूम रहें मुल्ला और अपराधियों के आवाज के नमूने भी नहीं दिये पकड़ना तो दूर और हम दुम हिला रहें है कायरों की तरह और मैच दिखा रहें है..अतिथि सत्कार कर रहें है....कोई आश्चर्य नहीं होगा इस भरत मिलाप के कुछ माह में ही भारत में बम फोड़े जाएँ या कश्मीर में कत्ले आम हो.. तो हम हर बार अपनी ही बातों से फिर जातें है ..एक पाकिस्तानी पत्रकार को कहते सुना था मैंने की पाकिस्तान को वार्ता के लिए झुकने की जरुरत नहीं है,भारत वाले १-२ साल बाद खुद ही आयेंगे हमारे पास ..
.तो सोनिया के मनमोहन जी आप के आप के सरकार की,युवराज और महरानी की पाकभक्ति के कायल पाकिस्तानी भी है..वो जानते है की आप के लिए कसब और पाकिस्तानी जल्लाद प्यारें है तो आप मैच देखने आयेंगे ही गिलानी से चोंच लड़ायेंगे ही...हा गलती से कश्मीरी पंडितों का हाल नहीं लेंगे क्यूकी बड़े दामाद अफजल जी नाराज हो जाएँगे..
चलिए आप को विश्वकप में भारत की इज्जत लुटवाने की अग्रिम बधाइयाँ...

जय हिंद

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification