सड़क लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सड़क लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 मार्च 2011

बच्चो पटरी पर ही चलना....बाल-गीत....डा श्याम गुप्त....

बच्चो!  पटरी  पर ही चलना,
बीच सडक पर नहीं निकलना ।
सड़क पार करना यदि चाहो,
बाएं   देखो,   दायें   देखो ||

अगर न कोइ वाहन आता,
धीरे धीरे  चलकर  जाना |
कभी न सीधे और अचानक,
पार सड़क के दौड़ कर आना ||

चौराहे को पार है करना,
पैदल-पथ तक चलकर आओ |
श्वेत-श्याम पट्टियों से बने,
ज़ेब्रा-क्रोसिन्ग पर से जाओ ||

साइकिल लेकर निकल रहे हो,
वायीं-ओर सड़क पर चलना |
आगे-पीछे सदा देखकर,
दे संकेत हाथ से मुड़ना ||

स्कूटर यदि सीख लिया है,
इंडीकेटर  देकर मुड़ना |
उचित चाल से उसी लेन में,
सीधे सीधे आगे बढ़ना ||

आगे वाले वाहन से यदि,
हो जब तुमको आगे आना  |
देकर हार्न सचेत करो, फ़िर-
दायें और निकलकर जाना ||

चौराहे पर पहुँचो तो फिर,
रखो सदा सिग्नल का ध्यान ।
 लाल हरे पीले सिग्नल और,
यातायात नियम का ग्यान ॥

सिग्नल लाल हो रुकना होगा,
पीले पर तैयार रहो तुम ।
हरा रहे तो आगे बढना ,
ध्यान दिशा-संकेत का रखना ॥

इसी तरह से सदा सुरक्षित,
रहकर वाहन, सभी चलायें ।
हो न असुविधा औरों को भी,
 हम भी खुशी खुशी घर आयें ॥

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification