चिर प्रेम कहानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चिर प्रेम कहानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 13 सितंबर 2011

प्रेम काव्य-. षष्ठ सुमनान्जलि--रस श्रृंगार--भाग (ख)-ऋतु शृंगार गीत-७ --डा श्याम गुप्त..





                    प्रेम -- किसी एक तुला द्वारा नहीं तौला जा सकता , किसी एक नियम द्वारा नियमित नहीं किया जासकता ; वह एक विहंगम भाव है | प्रस्तुत है ..षष्ठ -सुमनान्जलि....रस श्रृंगार... इस सुमनांजलि में प्रेम के श्रृंगारिक भाव का वर्णन किया जायगा ...जो तीन खण्डों में ......(क)..संयोग श्रृंगार....(ख)..ऋतु-श्रृंगार तथा (ग)..वियोग श्रृंगार ....में दर्शाया गया है.....खंड ख -ऋतु शृंगार-- के इस खंड में विभिन्न ऋतुओं से सम्बंधित ..बसंत, ग्रीष्म, वर्षा, कज़रारे बादल, हे घन !, शरद, हेमंत एवं शिशिर आदि ८ गीत प्रस्तुत किये जायेंगे | प्रस्तुत है  सप्तम  गीत ...हेमंत ....
 
( यद्यपि  अभी शरद ऋतु  है परन्तु ...इस महाकाव्य के प्रस्तुतीकरण की क्रमिकता में  सप्तम गीत हेमंत है जिसे क्रमिकता में व्यवधान न डालते हुए...प्रस्तुत किया जारहा है -लीजिए प्रेम-भाव में अतर्क्य सुख भाव ......शरद में ..हेमंत का आनन्द ).....
 
आई फिर प्रिय शीत सुहानी  
घिर घिर आये प्रीति अजानी |
तन मन कांपे शीत पवन से,
उभरे  कोई प्रीति कहानी |.....आई फिर से ....||

अपने अंतर्मन के तम को,
दूर करो प्रिय बचन सुनादो |
मेरे मन की फुलवारी में,
कुछ पल बैठो, हिय हुलषादो |

मन के सारे भेद भुलाकर,
प्रीति-प्रेम के बोल सुनादो |
याद करो वह प्रेम कहानी,
याद करो वह शाम सुहानी |.....आई फिर से.....||

शीत पवन तन मन सिहराए,
पीर पुरानी  मन लहराए |
मन  में जगे प्रीति की  इच्छा ,
एसी गर्म बयार बहा दो |

आस और विश्वास भरे पल,
बीतें संग संग हिलमिलकर |
शिशिर घात से जड़ तन मन को,
प्रेम अगन से तुम सहलादों |

मिलजुल कोई गीत सजाएं,
इक दूजे में हम खोजायें  
मन महकाए प्रीति सुजानी,
नूतन नित चिर प्रेम कहानी ||  ....आई फिर से .....||

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification