पूर्वांचल ब्लोगर्स असोसिएसन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पूर्वांचल ब्लोगर्स असोसिएसन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 27 मार्च 2011

पूर्वांचल के सभी लेखकों से एक अनुरोध

पूर्वांचल के सभी बंधुओ एवं बहनों को मेरा प्रणाम...
आप सभी के लिए एक सूचना...माननीय हरीश जी के मार्गदर्शन में हमने एक नया पूर्वांचल ब्लोगर्स असोसिएसन नाम का मंच शुरू किया है जो पूर्ण रूप से पूर्वांचल की मिटटी से जुड़े हुए ब्लोगर्स के लिए है चाहें वो विश्व के किसी भी कोने में हो..
आभार प्रकट करता हूँ हरीश जी जिन्होंने इसे आगे बढ़ने के योग्य मुझे समझा ..इस ब्लॉग को आगे बढ़ाते हुए मुझे अत्यंत ख़ुशी हो रही है..मैं व्यक्तिगत रूप से पूर्वांचल की पहचान के लिए कुछ करना चाहता था..हरीश जी ने एक मंच प्रदान किया .
बंधुओं पूर्वांचल किसी परिचय का मोहताज नहीं है.दुर्भाग्यवश हम सभी ने कभी भी राष्ट्रीय व वैश्विक धरातल में पूर्वांचल के योगदान का सही विश्लेष्ण ही नहीं किया..विविध कारण है इसके राजनैतिक सामाजिक आर्थिक व अन्य कई ....
मेरा सभी पूर्वांचल के बंधुओ से अनुरोध है की ये किसी व्यक्ति विशेष का मंच नहीं है ये मंच है पूर्वांचल व पूर्वांचल का भला सोचने वाले सभी भाइयों एवं बहनों का..मैं इस मंच में उस आखिरी व्यक्ति का योगदान भी चाहता हूँ जिसने अब तक लिखना पढना नहीं सिखा है,जिसे ये नहीं मालूम की शाम को उसके बच्चों का पेट भरेगा या नहीं हाँ मैं उसका भी योगदान चाहता हूँ जो किसी अन्य प्रदेश में जा कर पूर्वांचल का भईया कहा जाता है और कुछ देशद्रोहियों द्वारा सताया जाता है...वो ब्लॉग ई मेल और पोस्ट नहीं लिख सकते..
बंधुओ लेख तो हम सब लिख सकतें है मगर जब तक हम उस आखिरी व्यक्ति की आवाज को इस मंच पर नहीं ले आते प्रयास सार्थक नहीं होगा..आप सभी से अनुरोध है पूर्वांचल के योगदान में मेरा मार्गदर्शन एवं सहयोग करें व अपने इस मंच पर बेधड़क जो कुछ भी लिखना चाहतें है पूर्वांचल के संदर्भ में लिखें.
ब्लॉग का पता है
http://poorvanchalbloggerassociation.blogspot.com/
आइये हम पूर्वांचल की मिटटी को उसकी खोयी हुई पहचान वापस देने का एक प्रयास करें...
इसलिए मैं पूर्वांचल के सभी लेखकों से अनुरोध करूँगा की ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर इस प्रयास को सफल बनायें..

आप किसी विधा में (लेख,कविता,कहानी,फोटोग्राफी,व्यंग्य,कार्टून इत्यादि) में अपनी रचनाएँ भेज सकतें है..


जिन बंधुओं का ब्लॉग अकाउंट नहीं है : उनसे मेरा अनुरोध है की कृपया अपने लेख अपने संपर्क सूत्र व् नाम के साथ निम्न पते पर भेजे..

ashu7oct@gmail.com हम उसे इस ब्लॉग पर आप के प्रतिनिधि के रूप में पहुचाएंगे..

आप सभी के सहयोग का आभारी..
आशुतोष नाथ तिवारी

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification