भष्ट्राचार ऐसा शब्द जिसे कोई भी सुनना पसंद नही करेगा। लेकिन यह सच है पिछले पांच वर्षों से भष्टाचार में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हुई है। ऐसा नही है कि पहले भ्रष्टाचार नही था, पहले भी था और आज भी है। पहले भ्रष्टाचार सरकारी अधिकारियों विशेषकर पुलिस महकमें को लेकर जाना था। लेकिन अब यह राजनेताओ को लेकर जाना जाने लगा है। ऐसा नही है कि अधिकारी घूस लेना छोड़ दिये इसलिए अधिकारियों का नाम कम आता है। राजनेताओं ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं। इसलिए अखबारों के पन्नों पर हर जगह छाये रहते हैं।
राजनेताओ ने कई दिल दहला देने वाले घोटाले किये हैं। चारा घोटाला से लेकर कॉमनवेल्थ गेम और टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाला भारत ही नही पूरे विश्व में भारतीय राजनेताओं की छवि खराब की है। इसके बाद परत दर परत खुल रहे काली कमाई का राज भी भारतीय राजनेताओं और उद्योगपतियों की कलई खोल दी है। स्विस बैंकों में देश का अकूत पैसा जमा है।
सवाल उठता है- आखिर भ्रष्टाचार किस कारण से बढ़ रहे हैं और इसका जिम्मेदार कौन है।
सीधा सा जवाब है इसके पीछे देश का लचर कानून और जांच एजेंसियों की लापरवाही। इसके बाद नंबर आता है देश की अभागी जनता का जिसने दागी राजनेताओं के बहकावे में आकर वोट दिया। मैं तो मानता हूं इसके पीछे परोक्ष रुप से जनता ही है जिसने सब कुछ सहते हुए भी इसके खिलाफ मौन रहती है। न तो कोई विरोध प्रदर्शन और न ही अपनी गलती से सबक लिया। अगर दागी छवि वाले राजनेता राजनीति में नही चुने जायेगें तो भ्रष्टाचार को काफी कम किया जा सकेगा।
हां देश को अन्ना हजारे नाम का एक जरुर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाला मसीहा मिला है। काफी देर ही सही लेकिन अब जरुरत है देश के हर शहर में कम से कम एक अन्ना हजारे जैसा नेता हों । तभी आगे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकेगी। अगर ऐसा नही हुआ तो लोकपाल विधेयक पास होने पर भी देश की जनता के साथ छल होगा।
अगर घोटालों की बात करें तो अकेले कॉमनवेल्थ गेम में 70 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किये जाने का अनुमान है। टू-जी स्पेक्ट्रम औऱ फिर आदर्श सोसाइटी जैसी प्राप्रल्टी में भारी गड़बड़ी ने नेताओं के भ्रष्ट आचार को बखूबी दर्शाता है। इसमें उद्योगपति भी पीछे नही है। हद तो तब हो गयी जब बड़ी बेशर्मी से सरकार स्विस बैंकों में काली कमाई करने वालों का नाम बताने से मना कर रही है।
भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी का सवाल जहां तक है इसमें लगभग जनता, सरकारी जांच एजेंसी और देश की कानून व्यवस्था के साथ हमाम में सब नंगे वाली कहावत भी चरितार्थ है। जब सभी में एक ही दोष है तो कौन किसकी शिकायत करेगा। हां मीडिया ही एक ऐसी चीज है जो राडिया और बरखा दत्त जैसी मीडिया में शख्शियत होने के बावजूद भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नही हटी है।
-मंगल यादव

4/27/2011 01:17:00 pm
बेनामी
Posted in: