
2/28/2011 11:42:00 am

हरीश सिंह
8 comments
सम्मानित मित्रों, जब हमने
उत्तरप्रदेश ब्लोगर एसोसिअसन का गठन किया था, तब मेरी मंशा थी एक ऐसे परिवार के संरचना की जो आपस में आत्मिक रूप से जुड़े, एक दूसरे से हम भले ही न मिले किन्तु हमारे बीच एक भावनात्मक रिश्ता अवश्य हो, दुनिया गोल है कहते सभी है. यानि जब कभी एक दूसरे से मुलाकात हो तो हमें यह न लगे की यह हमारी पहली मुलाकात है बल्कि यह महसूस हो की हम एक दूसरे को वर्षो से जानते है, हमारे अन्दर वैचारिक मतभेद रहते हुए भी आत्मिक जुड़ाव हो,
UBA के गठन के बाद कुछ लोंगो ने हमारे विरोध भी किए.. लोंगो ने सोचा की हम LBA के के खिलाफ एक संगठन खड़ा करना चाहते है, जी नहीं LBA ब्लोगरो का एक बड़ा संगठन है औए वह बड़ा रहेगा क्योंकि उस परिवार से भी हमारे भी आत्मिक जुडाव है,
अब हमने इस ब्लाग का नाम परिवर्तित कर
यूपीखबर कर दिया है, यह नाम भले ही
यूपी को दर्शाता है परन्तु इसमें जुड़ने वाले लेखक सिर्फ यूपी के ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत के होंगे. यह भारतियों का एक ऐसा मंच है जिसमे ब्लागर, पत्रकार, साहित्यकार, कवि यानि सभी विधा में लिखने वाले लेखक जुड़ सकते है.
हमारी मंशा है की आप अपने क्षेत्र की खबरों के अलावा अपने जनपद व क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व, पौराणिक महत्व के भी लेख लिखे ताकि पूरे देश की संस्कृति की झलक पूर्ण जानकारी सहित इसी मंच पर सभी को मिले..
अभी इस मंच की रूपरेखा में कुछ और परिवर्तन ऐसे होंगे जो निश्चय ही आपको पसंद आयेंगे...
आइये हम सब मिलकर इस परिवार को मजबूत बनाये..
आप सभी के सहयोग की आकांक्षा सहित.......
आपका छोटा भाई.......... हरीश सिंह....

2/19/2011 11:10:00 am

Mithilesh dubey
3 comments
जैसा कि देखा जा रहा है कि
उत्तर प्रदेश ब्लॉगर असोसिएशन के बनने से कुछ लोग नाखुश हैं । लेकिन एक बात जो कचोट रही है वह यह कि ये नाराजगी कैसी? इनके बीच दुश्मनों का मत है कि मिथिलेश दुबे और हरीश सिंह जी ने एलबीए के साथ गद्दारी की है । ऐसा सोचने वालों के लिए ये संदेश है कि एलबीए पहले भी हमारा परिवार था अब भी है और हमेशा रहेगा । शायद कुछ लोगों के ये मालुम न था कि सलीम भाई और हम जब एलबीए नहीं बना था तब के अच्छे दोस्त और सलीम भाई मेरे बडे भाई जैसे हैं । जब मैंने और हरीश जी
ऊत्तर प्रदेश ब्लॉगर असोसिएसन बनाने की सोची थी तब सलीम भाई से हमने राय ली थी और सलीम भाई ने हमारे साथ रहने की बात कही। लेकिन कुछ लोग भ्रम पाले हैं कि हमारा ये कदम एलबीए में टकराव के कारण उठाया गया , ये सरासर मनगढ़त कहानी है । एलबीए हमारा परिवार है और सब एक परिवार जैसे जुड़े है आपस में । बडे भईया अनवर जमाल जी ने हमें सराहा भी
उत्तरप्रदेश ब्लॉगर्स असोसिएसन के गठन पर । शायद यही बात लोगों को पच नहीं रहा , कुछ लोग परेशान हैं कि ये लोग एक कैसे हैं, तो उनके यही कहना चाहूंगा कि हमारे बीच अगर कुछ टकराव होता भी है तो वह मात्र पोस्ट के उपर होता है न कि व्यक्तिगत रुप से । एलबीए हो उत्तरप्रदेश ब्लॉगर्स असोसिएसन हो हम सब एक हैं और एक ही रहेंगे । इसलिए उन लोगों से विनम्र निवेदन है कि जो लोग सोचते हैं कि हमारे बीच मनमुटाव है ,कृपया ऐसा कुछ ना लिखे जिससे हमें अपना रौद्र रुप दिखाना पडे़ वरना मिथिलेश और सलीम से सब वाकिफ हैं ।