जीवन का संगीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जीवन का संगीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 12 जून 2011

प्रेम काव्य-महाकाव्य..तृतीय रचना -विश्व-बंधुत्व ... पंचम सुमनान्जलि(क्रमश:)..--.----डा श्याम गुप्त


                                  प्रेम किसी एक तुला द्वारा नहीं  तौला जा सकता , किसी एक नियम द्वारा नियमित नहीं किया जासकता ; वह एक   विहंगम  भाव है | प्रस्तुत है- पंचम -सुमनान्जलि..समष्टि-प्रेम....जिसमें देश व राष्ट्र -प्रेम , विश्व-वन्धुत्व  व मानव-प्रेम निहित ...७ गीत व कवितायें ...... देव दानव मानव,  मानव धर्म,  विश्व बंधुत्व ,  गीत लिखो देश के,  बंदेमातरम ,  उठा तिरंगा हाथों  में  व  ऐ कलम अब छेड़ दो.... प्रस्तुत की जायेंगीं |  प्रस्तुत है .....तृतीय  कविता ......


..विश्व बंधुत्व .......


बृक्ष   वही   तो कहलाते हैं,

वही  प्रशंसा  भी पाते हैं  |

सोते   बसते   छाया   में मृग,

और  जहां  पक्षी  आते हैं ||



मरकट गण जिनकी डालों पर,

उछल उछल हरषाते रहते  |
कीट-पतंगे जिनपर पलते ,
भौंरे पुष्पों का रस लेते  ||

 
खगकुल जिनके तरुशिखरों पर,
जीवन का संगीत सुनाते |
 विश्व प्रेम हित सभी प्राणियों-
को अपना सर्वस्व लुटाते ||



मानव हो या बृक्ष, देव बन,

जो सबको देता रहता है  |

सभी प्राणियों को सुख देता,

सबका प्रिय भाजन बनता है ||



विश्व प्रेम की ज्योति जलाकर ,

वही प्रेम का दीप जलाता |

विश्व प्रेम वाहक बनता है,

जग को आलोकित कर जाता ||



Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification