कमलेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कमलेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 14 सितंबर 2011

मार्तु-भाषा हिन्दी की जय हो ..!!!


हिन्दी से सबको सबसे, हिन्दी को है पूरी आशा ,
फले-फूले दिन-रात चौगुनी ,जन-मानस की भाषा ।
इसमें निहित है हमारे पूरे , देश राष्ट्र -धर्म की मर्यादा ,
जितना इसका मंथन होता ,बढ़े ज्ञान अमृत और ज्यादा ।
बदल रहें इसके कार्य -क्षेत्र ,बदल रही सीमा परिभाषा,
आभाषी मन मचल रहे हैं ,ले एक नयी उर में जिज्ञाषा ,
इसमें समाहित है महा-कुम्भ ,रस, श्रृंगारों,भावों और छंदों का ,
हर शंकाओं-आशंकाओं का समाधान ,मन के अन्त्रद्व्न्धों का ।
हर भाषा है महान देश के साहित्यिक -गौरव की समृधि है ,
'कमलेश' पर हर भाषा की सिरमौर ,मार्तु -भाषा ''हिन्दी'' है ॥...जय-हिन्दी ........


बुधवार, 13 अप्रैल 2011

परिवर्तन की लहर ...!!

जमाने में अब एक लहर रही है ,
सुनहरे रंगों भरी इक सहर रही है ,

कोई देखे ना देखे इसके ज़लाल को ,
बन के जलजला और कहर रही है ,

जो समझते है इसे सिर्फ पत्तों का धुवां ,
तपिश उसकी सबको अभी से नजर रही है ,

हिल जाएँगी उनकी भी इमानो की चूलें ,
अब तक जो वक़्त से बे-असर रही हैं ,

वो बे-जुबां भी अब बोलने लगे हैं ,ज़नाब ,
'कमलेश'अब जंतर-मन्तर से , सही खबर रही है

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification