होली त्योहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
होली त्योहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 28 मार्च 2011

होलिका दहन (आग) से अल्लाह ने पैग़म्बर इब्राहीम (प्रहलाद) को बचाया Allah saves Ibrahim from the fire.

(यह लेख इस्लाम व हिन्दू धर्म की समानताओं पर आधारित है और हिन्दू-मुस्लिम एकता व सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिखा गया है)

आँखें खोलने पर सब पता चल सकता है, जहाँ एक तरफ कई महान लोगों ने इस्लाम और हिन्दू धर्म में समानता वाली किताबें लिख डाली वहीँ यह पूर्णतया सत्य ही है कि एक दुनियाँ में कई मान्यताएं नहीं हो सकती सिवाय एक  के ! दुनियाँ एक, उसे चलाने वाला एक तो फिर बाक़ी सब एक से ज्यादा कैसे हो सकते हैं.

जिस तरह से प्रहलाद की कहानी है ठीक उसी तरह से पैग़म्बर इब्राहीम की हक़ीक़त भी. प्रहलाद की कहानी तो सभी जानते हैं मगर भारतीय जन मानस के ज़ेहन में पैग़म्बर इब्राहीम की हक़ीक़त का कोई अक्स मौजूद नहीं. तो आइये आज जानते हैं उन्हीं के बारे में!

इस बात से कई दानिशमंदो का इनकार नहीं कि भारत वर्ष में भी नबियों का आना हुआ हो सकता है, कुछ लोगों को तो राम और कृष्ण को भी नबियों की श्रेणी में लाने की कोशिश की है. मनु की कहानी से हूबहू मिलती-जुलती जीवनी नुह (अ.) की भी है जिससे हम भारतीयों को जानने और समझने की आवश्यकता है. अगर सच्चे और साफ़ दिल से इन सभी विषयों को जो कि आप में समानता लाने के उद्देश्य को सफल बनायें, का अध्ययन अब अति आवश्यक है वरना बिना जानकारी के हम पूर्वाग्रही बनते चले जा रहे है जिसका नतीजा सिर्फ़ विनाश है विकास कत्तई नहीं !

भक्त प्रहलाद की काहानी:
एक बार असुरराज हिरण्यकशिपु विजय प्राप्ति के लिए तपस्या में लीन था। मौका देखकर देवताओं ने उसके राज्य पर कब्जा कर लिया। उसकी गर्भवती पत्नी को ब्रह्मर्षि नारद अपने आश्रम में ले आए। वे उसे प्रतिदिन धर्म और ईश्वर महिमा के बारे में बताते। यह ज्ञान गर्भ में पल रहे पुत्र प्रहलाद ने भी प्राप्त किया। वहाँ प्रहलाद का जन्म हुआ।

बाल्यावस्था में पहुँचकर प्रहलाद ने एकेश्वर-भक्ति शुरू कर दी। इससे क्रोधित होकर हिरण्यकशिपु ने अपने गुरु को बुलाकर कहा कि ऐसा कुछ करो कि यह ईश्वर का नाम रटना बंद कर दे। गुरु ने बहुत कोशिश की किन्तु वे असफल रहे। तब असुरराज ने अपने पुत्र की हत्या का आदेश दे दिया। उसे विष दिया गया, उस पर तलवार से प्रहार किया गया, विषधरों के सामने छोड़ा गया, हाथियों के पैरों तले कुचलवाना चाहा, पर्वत से नीचे फिंकवाया, लेकिन ईश कृपा से प्रहलाद का बाल भी बाँका नहीं हुआ। तब हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका को बुलाकर कहा कि तुम प्रहलाद को लेकर अग्नि में बैठ जाओ, जिससे वह जलकर भस्म हो जाए।

होलिका को वरदान था कि उसे अग्नि तब तक कभी हानि नहीं पहुँचाएगी, जब तक कि वह किसी सद्वृत्ति वाले मानव का अहित करने की न सोचे। अपने भाई की बात को मानकर होलिका भतीजे प्रहलाद को गोदी में लेकर अग्नि में बैठ गई। उसका अहित करने के प्रयास में होलिका तो स्वयं जलकर भस्म हो गई और प्रहलाद हँसते हुए अग्नि से बाहर आ गया।

मकामे इब्राहीम (काबा में) 
पैग़म्बर इब्राहीम (अ.) की जीवनी:
पैग़म्बर इब्राहीम के पिता आज़र अपने ज़माने के श्रेष्ठतम मूर्तिकार व मूर्तिपूजक थे. उनकी बनाई हुई मूर्तियों की पूजा हर जगह की जाती थी. आज़र कुछ मूर्तियों को इब्राहीम (अ.) को भी खेलने के लिए खिलौने बतौर दे दिया करते थे. एक बार उन्होंने अपने पिता द्वारा निर्मित मूर्तियों को एक मंदिर में देखा और अपने पिता से पूछा 'आप इन खिलौनों को मंदिर में क्यूँ लाये हो?' 'यह मूर्तियाँ ईश्वर का प्रतिनिधित्व करती हैं, हम इन्ही से मांगते है और इन्ही की इबादत करते हैं.', पिता आज़र ने बच्चे इब्राहीम (अ.) को समझाया. लेकिन आज़र की बातों को बालक इब्राहीम (अ.) के मानस पटल ने नकार दिया.

जीवनी लम्बी है पाठकों की सुविधानुसार इसे संक्षेप में कुछ यूँ समझ लीजिये कि इब्राहीम अलैहिसलाम ने सूरज चाँद या मुर्तिओं में किसी को भी अपना माबूद (पूज्य) मानाने से इनकार कर दिया क्यूंकि सूरज सुबह उग कर शाम अस्त हो जाता, चाँद रात में ही दिखाई देता और मूर्तियों के बारे में उनका क़िस्सा ज़रूर आप तक पहुँचाना चाहता हूँ कि एक बार वो मुर्तिओं को देखने रात में मंदिर गए और वहां एक बहुत बड़ी मूर्ति देखी बाक़ी छोटी-छोटी मूर्ति भी देखी. उन्होंने छोटी सभी मूर्तियों को तोड़ दिया और चले आये अगले दिन लोगों ने पूछा कि 'इन छोटी मूर्तियों को किसने तोडा' तो इब्राहीम (अ.) ने कहा - 'लगता है रात में इस बड़े बुत से इन छोटे बुतों का झगड़ा हो गया होगा जिसके चलते बड़े बुत ने गुस्से में आकर इनको तोड़ डाला होगा, ऐसा क्यूँ न किया जाये कि बड़े बुत से ही पूछा जाये कि उसने ऐया क्यूँ किया.' लोगों ने कहा - ये बुत नहीं बोलते हैं'

इस तरह से उन्होंने अपने पिता और लोगों को भी इस्लाम का पैग़ाम सुनाया और मुसलमान बन जाने की सलाह दी लेकिन ऐसा हो न सका. लेकिन मूर्तियों के तोड़े जाने और अन्य हक़ीक़तों के जान जाने के उपरान्त उन्होंने इब्राहीम (अ.) को ख़ूब खरी-खोटी सुनायी और डांटा और वहां से चले जाने को कहा. लेकिन इब्राहीम ने कहा- मैं ईश्वर (अल्लाह) से आपके लिए क्षमा करने कि दुआ मांगूंगा.

पैग़म्बर इब्राहीम (अ.) को अल्लाह ने आग से बचाया:
इस तरह से इब्राहीम एक अल्लाह की इबादत की शिक्षा लोगों को देने लगे. जिसके चलते हुकूमत की नज़र में आ गए और नमरूद जो कि हुकूमत का सदर था ने उन्हें जान से मरने का हुक्म दे दिया. उन्हें आग के ज़रिये ख़त्म करने का हुक्म जारी हुआ. यह खबर जंगल में आग की तरह फ़ैली और जिस जगह पर ऐसा कृत्य करने का फरमाना हुआ था, भीड़ लग गयी और लोग दूर-दूर से नज़ारा देखने आ पहुंचे. ढोल नगाड़ा और नृत्य का बंदोबस्त किया गया और वहां एक बहुत बड़ा गड्ढा खोदा गया जिसमें ख़ूब सारी लकड़ियाँ इकठ्ठा की गयीं. फिर ऐसी आग जलाई गयी जैसी पहले कभी नहीं जली थी. उसके लपटे ऐसी कि बादलों को छू रही थी और आस पास के पक्षी भी जल कर निचे गिरे जा रहे थे. इब्राहीम (अ.) के हाथ और पैर को ज़ंजीर से जकड़ दिया गया था और एक बहुत बड़ी गुलेल के ज़रिये से बहुत दूर से उस आग में फेंका जाना था.

ठीक उसी समय जिब्राईल फ़रिश्ता (जो कि केवल नबियों पर ही आता था) आया और बोला: 'ऐ इब्राहीम, आप क्या चाहते हैं?' इब्राहीम चाहते तो कह सकते थे कि उन्हें आग से तुरंत बचा लिया जाए. मगर उन्होंने कहा, 'मैं अल्लाह की रज़ा (मर्ज़ी) चाहता हूँ जिसमें वह मुझसे खुश रहे.' ठीक तभी गुलेल जारी कर दी गयी और इब्राहीम (अ.) को आग की गोद में फेंक दिया गे. लेकिन अल्लाह नहीं चाहता था  कि उनका प्यारा नबी आग से जल कर मर जाये इसलिए तुरंत हुक्म हुआ, 'ऐ आग ! तू ठंडी हो जा और इब्राहीम के लिए राहत का सामान बन ! 

और इस तरह से अल्लाह का चमत्कार साबित हुआ. आग ने अल्लाह का हुक्म माना और इब्राहीम (अ.) को तनिक भी नहीं छुई बल्कि उनकी ज़ंजीर को ही छू सकी जिससे वह आज़ाद हो गए. इब्राहीम (अ.) बाहर आ गए और उनके चेहरे पर उतना ही सुकून और इत्मीनान था जैसे वो बाग़ की सैर करके आये हों या ठंडी हवा से तरो-ताज़ा होकर आयें हो और उनके कपड़े में रत्ती भर भी धुआँ नहीं बल्कि वे वैसे ही थे जैसे कि पहले थे.
लोगों ने इब्राहीम को आग से बच जाने की हकीकत देखी और आश्चर्यचकित हो गए और कहने लगे...... 'आश्चर्य है ! इब्राहीम (अ.) के ईश्वर (अल्लाह) ने उन्हें आग से बचा लिया.'

---
इस तरह से भक्त प्रहलाद और इब्राहीम (अ.) के बीच काफ़ी समानताएं हैं जिसे हम नज़र अंदाज़ नहीं कर सकते.  गहन अध्ययन के उपरान्त अवश्य सत्य की प्राप्ति हो जाएगी....आमीन !

रविवार, 20 मार्च 2011

"भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" की तरफ  से परिवार के सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामना, आप सभी का जीवन प्रेम, आपसी सौहार्द, भाईचारा व खुशियों से परिपूर्ण रहे. आप सभी हमेशा की तरह सहयोग बनायें रखे ताकि यह परिवार हिंदी लेखन को नया आयाम दे सके. 

आओं पानी बचाएं

अवनीश कुमार

आई रे आई होली, रंगों की है ये होली
पानी की बर्बादी है ये होली।
एक साल में पीते तुम जितना पानी
कर देते बर्बाद केवल एक दिन में
सोचों कैसी है ये होली।
अपने मजे को छोडों,
क्या खेलना जरूरी है ये पानी की होली।


अब करो ये वादा अपने आप से
हम खेलेंगे गुलाल से ये होली ।
जिससे बने मजेदार ये होली
हमें बनाए जिम्मेदार, ये होली।
इस होली पर ले कसम
कि अब कभी ना खेलेंगे पानी से ये होली।
हम बचाएंगे पानी जिससे पूरे जीवन में हो खुशहाली
आई रे आई होली, रंगों की है ये होली।

शनिवार, 19 मार्च 2011

हंसी ठिठोली हर किसी के बस की नहीं होती





मैंने सोचा 
होली पर कुछ नया 
किया जाए
भेष बदल कर तमाशा
देखा जाए
नकली मूंछ ,ढाडी लगाईं
ग्रामीण परिवेश के कपडे पहने
जूतियाँ पहनी ,
पगड़ी बाँध,तमाशा देखने
घर से बाहर निकला
गेट पर पाला बाज़ार से
लौट रही पत्नी से पडा
आग उगलते हुए बोली,
किस से पूंछ घर में घुस रहे हो
खबरदार फिर नज़र आए तो
मन में मुस्कराया,
कितना बढ़िया भेष बनाया
पत्नी को भी मूर्ख बनाया
अपनी पीठ को खुद ने थपथपाया
कदम आगे बढाया
नज़र पड़ोसी थानेदार की पडी
छूटते ही भद्दी सी गाली
सुननी  पडी
टांगें तोड़ दूंगा,फिर अगर नज़र
तुझ पर पडी
पिटूं उस से पहले ही सर झुकाए
आगे बढ़ गया
बच्चे रंगों से खेल रहे थे
देखते ही जोर से चिल्लाये
होली का भाडू आया ,
रंगों की बौछार से मुझे नहलाया
किसी तरह पीछा छुडाया
तो गली का कुत्ता गुर्राया ,
मुझे अगले मोहल्ले तक दौडाया
रुक कर सांस लेने लगा ,
पता भी ना पडा कब
मोहल्ले के निठल्ले ने,
पीछे से पगड़ी को खींचा ,
मुश्किल से पगड़ी बचाई
थोड़ा और चला तो
हैण्ड पम्प पर पानी भर रही
महिलाओं से पाला पडा,
निठल्ला घूम रहा है,
काम भी किया कर
मुफ्त की रोटी मत तोड़ा कर
पांच रूपये देंगे,
बीस घड़े पानी से भर दे ,
निरंतर हो रहे हमलों से
घबरा गया
फौरन पगड़ी उतारी,
ढाडी मूंछ निकाली
घर की ओर दौड़ लगायी
आज पता चला ,
हर चमकने वाली चीज़
हीरा नहीं होती
हंसी ठिठोली हर किसी के
बस की नहीं होती
अब कभी तमाशा देखने की
इच्छा नहीं होती
19-03-2011
डा.राजेंद्र तेला"निरंतर",अजमेर
452—122-03-11

रंग बिरंगा होली........सौरभ दुबे

आज तो होली का त्यौहार आते ही लोगो के दिलो पर एक अजीब ख़ुशी देखने को मिलती हें और हो भी क्यों ना यह एक बहुत पुराना पर्व हें जिसे हम सब होलिका के नाम से जानते हें होली का त्यौहार तंत्र के दृष्टि से भी होली का त्यौहार हम मनाते हें और कहा जाता हें की तत्र के आदि गुरु भगवान शिव माने जाते  हें और वो देवो के देव महादेव हें ,भगवान शिव ने अपना प्रथम बार तीसरी आँख फाल्गुन पूर्णिमा होली के दिन ही खोला था और कामदेव को भस्म कीया था इसलिए यह दिन तीसरी नेत्र जागृत दिन के रूप में मानते हें और तांत्रिक इस दिन विशेष साधना पूजा करते हें जिससे उन्हें भगवन शिव के तीसरे नेत्र से निकली हुयी ज्वाला का आनंद मिल सके और वो उस ज्वाला रूपी अग्नि को अपने अंदर छाये  हुए राग ,द्वेस,काम,क्रोध ,मोह ,माया के बिज को पूर्ण रूप से समाप्त कर सके ,होली  का  पर्व  पूर्णिमा  के  दिन  आता  है और  इस  रात्रि  से  ही  जिस  काम  महोत्सव   का  प्रारंभ  होता  है  उसका  भी  पूरे  संसार  में  विशेष  महत्त्व  है  क्योंकि  काम  शिव  के  तृतीय  नेत्र  से  भस्म  होकार  पूरे संसार  में  अदृश्य  रूप  में  व्याप्त  हो  गया . इस  कारण  उसे  अपने  भीतर  स्थापित  कर  देने  की  क्रिया  साधना  इसी  दिन  से  प्रारंभ  की  जाती  है , सौन्दर्य , आकर्षण , वशीकरण  , सम्मोहन ,  आदि  से  संबंधित  विशेष  साधनाएँ  इसी  दिन  संपन्न  की  जाती  है . शत्रु  बढ़ा  निवारण  के  लिए , शत्रु  को  पूर्ण  रूप  से  भस्म  कर  उसे  राख    बना  देना  अर्थात  अपने  जीवन  की  बाधाओं  को  पूर्ण  रूप  से  नष्ट  कर  देने  की  तीव्र  साधनाएँ  महाकाली , चामुंडा , भैरवी , धूमावती , प्रत्यंगिरा  इत्यादि  साधनाएँ  भी  प्रारंभ  की  जा  सकती  हैं  तथा  इन  साधनों  में  विशेष  सफलता  शीघ्र  प्राप्त  होती  है ,
काम  जीवन  का  शत्रु  नहीं  है  क्योंकि  संसार  में  जन्म  लिया  है  तो  मोह -माया , इच्छा , आकांक्षा  यह  सभी  स्थितियाँ सदैव   विद्यमान  रहेंगी  ही  और  इन  सब  का  स्वरूप   काम  ही  हैं , लेकिन   यह  काम  इतना   ही  जाग्रत  रहना  चाहिए  की  मनुष्य  के  भीतर  स्थापित  शिव , अपने  सहस्रार  को  जाग्रत  कर  अपनी  बुद्धि  से  इन्हें  भस्म  करने  की  क्षमता  रखता  हो ,वैसे तो मै तंत्र होली के बारे मै ज्यादा  कुछ नहीं  जानता जितना जानता था उतना आप सबको बताने की कोशिस कर रहा हूँ ,वैसे तो होली के बारे में आप सबको मालूम ही होगा की होली कब और, क्यों मनाया जाता हें मै आप सबका ज्यदा समय न लेते हुए आप सब को होली की बधाई दे रहा हू आप सभी ब्लागर भाइयों को होली की बहुत -बहुत शुभकामनाये आइये इस ब्लाग को भी रंग बिरंगे कलरो से रंग दे
होली मुबारक हो एक बार फिर से                                          
                                                                                    सौरभ दुबे
                                                          
                   

बुधवार, 16 मार्च 2011

आओ होली मनाएं

मंगल यादव, नोएडा
सभी ब्लॉगर्स को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकमानाएं। ईश्वर आप सब के जीवन में रंग-बिरंगी खुशियां दे।
होली सप्ताह शुरु हो चुका है। आइए हम सब मिलकर होली मनाएं। ऐसी होली जो सभी को खुशियां ही खुशिया दें। तरह-तरह रंग में रगें हम भारतीय एक-दूसरे के जीवन में सहयोग का हाथ बढ़ाये। होलिका रुपी समाजिक बुराई और भ्रष्टाचार को जलाने का
संकल्प लें।



होली हर साल की भांति मना कर भूल न जायें। यही ठीक समय है जब हमें अपने कर्तव्य के प्रति जागरुप होना होगा। समाज में कुंठा समेत कई रोग है जिसे दूर करने की शक्त आवश्यकता है। होली को लोग रंग खेलकर और नशीले पेय पदार्थ पी कर यह भूल जाते हैं कि जिस चीज की होली हमें मनानी चाहिए वह तो हमसे दूर भागती जा रही है। जरा सोचिए- क्या हम खुश हैं , क्या हमारे पास वो चीज है जो एक इंसान के अन्दर होने चाहिए ? झूठ, कपट, ईर्ष्या और बैर-भाव इन्सानियत के नाम पर कलंक है जो समाज में आजकल ज्यादा देखने को मिलते हैं। क्या बुराई पर अच्छाई की जीत हुई है। मंथन करके सोचिए इस समय हिरण्याकश्यप बढ़ने के सिवाय कम नही हुए हैं। प्रहलाद जैसे ईश भक्त अब कहां ? जो भगवान को धरती पर जन्म लेने पर बाध्य कर सकें।

होली मनाने का सही मतलब तभी होगा जब हिरण्याकश्यप रुपी कुशासक जो हमारे ऊपर राज कर रहें हैं उसका और होलिका रुपी बुराई का समाज से अन्त हो।

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification