दोस्तों लखनऊ ब्लोगर असोसिएसन की परिकल्पना सलीम भाई ने १ दिसंबर २००९ को की थी. इसकी नीव इतनी मजबूत थी की आज यह संगठन एक विशालकाय वृक्ष बन चुका है. सच तो यह है की यह सारा श्रेय सलीम भाई को ही जाता है. इस संगठन के जो भी पदाधिकारी रहे या हैं उन्होंने अपना कर्तव्य ठीक ढंग से निभाया की नहीं मैं कहने का अधिकारी नहीं हूँ पर मुझे एहसास होता है की मैं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अब सही तरीके से नहीं कर पा रहा हूँ. मैं इस संगठन का प्रमुख प्रचारक हूँ. पर पूरा ध्यान हमने "भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" पर लगा दिया है. मैं यहाँ पर कभी कभी ही आ पाता हूँ. मैं सलीम भाई से अनुरोध करता हूँ की इस पद की जिम्मेदारी किसी ऐसे व्यक्ति को दे जो संगठन को मजबूत करने में सहयोग करे. मैं इस परिवार का सदस्य हूँ और हमेशा बना रहूँगा. जब भी आवश्यकता पड़ेगी एक सलाहकार के रूप में मौजूद रहूँगा. यदि आप लोंगो को आपत्ति न हो तो मैं इस पद से त्यागपत्र देना चाहता हूँ. साथ ही यही अनुमति मैं AIBA के लिए भी चाहूँगा.
पुनश्च: १५ मार्च को मेरा जन्म दिन है जब मैं इस नश्वर जगत में पहली साँस ली आज मैं ४२ वर्ष का हो गया. आप सभी भाइयों से आशीर्वाद चाहूँगा. सभी को प्रणाम ...
3/15/2011 12:47:00 am
हरीश सिंह

Posted in: