मानस की देवि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मानस की देवि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 22 मार्च 2011

प्रेम काव्य....गीति-विधा महाकाव्य ....डा श्याम गुप्त...

    प्रेम काव्य-महाकाव्य--गीति विधा    
           रचयिता---डा श्याम गुप्त


भारतीय ब्लॉग लेखक मंच पर .... प्रेम महाभारत  के उपरान्त....प्रेम जैसे विशद विषय को आगे बढाते हुए व उसके विविध रंगों को विस्तार देते हुए ...आज से हम  महाकाव्य "प्रेम काव्य " को क्रमिक रूप में पोस्ट करेंगे । यह गीति विधा महाकाव्य में प्रेम के विभिन्न रूप-भावों -- व्यक्तिगत से लौकिक संसार ...अलौकिक ..दार्शनिक  जगत से होते हुए ...परमात्व-भाव एवं मोक्ष व अमृतत्व तक --का गीतिमय रूप में निरूपण  है | इसमें  विभिन्न प्रकार के शास्त्रीय छंदों, अन्य छंदों-तुकांत व अतुकांत  एवं विविधि प्रकार के गीतों का प्रयोग किया गया है |
          यह महाकाव्य, जिसकी अनुक्रमणिका को काव्य-सुमन वल्लरी का नाम दिया गया है -- वन्दना, सृष्टि, प्रेम-भाव, प्रकृति प्रेम, समष्टि प्रेम, रस श्रृंगार , वात्सल्य, सहोदर व सख्य-प्रेम, भक्ति श्रृंगार, अध्यात्म व अमृतत्व ...नामसे  एकादश सर्गों  , जिन्हें 'सुमनावालियाँ' कहा गया है , में निरूपित है |
            प्रस्तुत है प्रथम सुमनांजलि -वन्दना--१० रचनायें..  जिसमें प्रेम के सभी देवीय व वस्तु-भावों-गुणों की वन्दना की गयी  है   --- सर्व प्रथम गणेश व सरस्वती वंदना आदि-महाकवियों , साहित्यकारों का नियम रहा है .....

     १-गजानन वन्दना 
कर्म प्रधान जगत में, जग में,
प्रथम पूज्य हे सिद्दि-विनायक!
कृपा करो हे बुद्धि-विधाता,
रिद्धि-सिद्धि दाता गणनायक ||

श्याम ह्रदय को पुष्पित करदो,
 प्रेम-शक्ति से यह मन भर दो |
आदि लेख ,लेखक हे गणपति !
लेखन प्रेम-पयोनिधि करदो  ||

पंथ प्रेम का महा कठिन, प्रभु,
सिद्धि-सदन तुम सिद्धि प्रदाता |
द्वार पडा  हे गौरी नंदन !
भक्ति-कृपा वर दो  हे दाता || 

   २-सरस्वती वंदना... 
हे मानस की देवि शारदे !
मानस में अवतार धरो माँ |
मन मंदिर  में कविता बनकर ,
जीवन  का उद्धार करो माँ ।

जले प्रेम की ज्योति ह्रदय में,
हे माँ, तेरी कृपा दृष्टि हो |
ऐसी भक्ति भरो इस उर में ,
प्रेम मयी यह सकल सृष्टि हो॥।

तेरी चरण धूलि की मसि से ,
ह्रदय पत्र पर अन्कित हो जो ।
मन की कलम लिखे जो उसमें,
छंद ताल लय सुर संगम हो ॥ 

अपनी स्वच्छ धवल शोभा की,
एक किरन का मुझको वर दो ।
सारे कलुष दोष मिट जायें,
शुभ्र ज्योत्सना मन में भर दो ॥

तेरे दर पर खडा ’श्याम है,
कागज़ कलम दवात लिये मां ।
प्रेम ज्योति जग में बिखराने,
आशिष देदो, आग्या  दो मां ॥     ---क्रमश: वंदना ......




Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification