मोहब्बत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मोहब्बत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

तुम्हें पा ना सका



तुम्हें पा ना सका
ज़िन्दगी संवार ना सका
तन्हाई को दोस्त
सुकून को
दुश्मन बना लिया
समंदर की उम्मीद में
चुल्लू भर
पानी भी नहीं मिला
चेहरा मायूस हो गया
होंसला टूट गया
तुमने बेरुखी से कह दिया
हमने कभी मोहब्बत का
इरादा ही नहीं किया
828-12-06-11-2012
सुकून,ज़िन्दगी,तन्हाई, मोहब्बत,शायरी,

शुक्रवार, 17 जून 2011

तुमने दिल उन्हें दिया, उन्होंने सौदा रूह का किया


वो देखते अक्स
तुम्हारा अपने दिल में
तुम देखते 
अक्स उनका आईने में

तुमने दिल उन्हें दिया
उन्होंने
सौदा रूह का किया

तुमने
मोहब्बत नाम दिया
उन्होंने इबादत समझा

निरंतर मकसद तुम्हारा
उन्हें पाना
उन्होंने रास्ता
खुदा के घर का जाना

तुम्हें अपनी मंजिल
समझा 
17-06-2011
1061-88-06-11

शनिवार, 11 जून 2011

मन की खिड़की,दिल का दरवाज़ा खुला रखता हूँ

मन की खिड़की
दिल का दरवाज़ा खुला
रखता हूँ
मेहमानों का निरंतर
इंतज़ार करता हूँ
सब्र नहीं खोता
किस जात,
किस रंग का होगा ?
कब आयेगा ?
नहीं सोचता
दिल के सौदे में कोई
मोल भाव नहीं करता
हर आने वाले का
इस्तकबाल करता
दिल मिले 
जब तक रखता हूँ
ना मिले तो प्यार से
विदा करता
हूँ
ना मलाल करता
ना रंज कोई रखता
हूँ
नए मेहमान से
मिलने का अरमान
कभी ख़त्म नहीं होता
उम्मीद में
वक़्त गुजारता हूँ
11-06-2011
1033-60-06-11

शनिवार, 21 मई 2011

फिर चोट ना खाएँगे


चाहता  नहीं  वो 
लौट कर आएँ फिर से
आएँ भी तो मिले ना
हमसे
अब तन्हाई से
दोस्ती कर ली हमने
बहुत मुश्किल से
दिल को सम्हाला हमने
निरंतर बेवफाई देखी
 हमने
ज़ख्मों को हरा ना
होने देंगे
अकेले में रो लेंगे
फिर चोट ना खाएँगे
बिना अपनों के
जी लेंगे
21-05-2011
906-113-05-11

गुरुवार, 24 मार्च 2011

क्यों सोचते तुम हो अकेले



क्यों सोचते
तुम हो अकेले 
वो भी साथ तुम्हारे
जो नाम तुम्हारा
नफरत से लेते
दिन रात तुम्हें कोसते
चर्चे शहर में करते
चाहते नहीं तो क्या
निरंतर याद तो करते
जो भी  है दिल में
साफ़ साफ़ बताते 
बेहतर हैं उनसे
जो अपना तो कहते
दिल में जहर रखते 
भूले से याद ना करते
देख कर मुस्काराते
पीछे से मुंह चिडाते
इधर हाथ मिलाते
उधर खंजर मारते
24-03-03
497—167-03-11

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification