
..विश्व बंधुत्व .......
बृक्ष वही तो कहलाते हैं,
वही प्रशंसा भी पाते हैं |
सोते बसते छाया में मृग,
और जहां पक्षी आते हैं ||
मरकट गण जिनकी डालों पर,
उछल उछल हरषाते रहते |
कीट-पतंगे जिनपर पलते ,
भौंरे पुष्पों का रस लेते ||
खगकुल जिनके तरुशिखरों पर,
जीवन का संगीत सुनाते |
विश्व प्रेम हित सभी प्राणियों-को अपना सर्वस्व लुटाते ||
मानव हो या बृक्ष, देव बन,
जो सबको देता रहता है |
सभी प्राणियों को सुख देता,
सबका प्रिय भाजन बनता है ||
विश्व प्रेम की ज्योति जलाकर ,
वही प्रेम का दीप जलाता |
विश्व प्रेम वाहक बनता है,
जग को आलोकित कर जाता ||
2 टिप्पणियाँ:
sandar prastuti.
खुश हुई यह कविता पढकर
जय जगन्नाथ
एक टिप्पणी भेजें