गुरुवार, 18 अक्तूबर 2012

जनवरी से अबतक हरियाणा में 510 रेप

मंगल यादव, दिल्ली हरियाणा आजकल कई मामलों को नेशनल मीडिया में छाया हुआ है। हरियाणा में बढ़ती रेप की वारदातों ने हरियाणा सरकार की नींद हराम कर दी है। प्रदेश में बढ़ रहे रेप के मामले रुकने का नाम नही ले रहे हैं। हरियाणा सरकार जितना रोकने की कोशिश कर रही है अपराधी उतना ही सक्रिय होकर सरकार को चुनौती देते जा रहे है। जनवरी 2012 से 16 अक्टूबर तक हरियाणा में 510 बलात्कार के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले माह 9 सितबंर से 16 अक्टूबर तक प्रदेश में रेप के 20 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में से कई ऐसे मामले है जिसमें पीड़िता कई दिनों तक पुलिस थाने का चक्कर लगाती रही। दुष्कर्म की वारदातें हरियाणा के लगभग सभी जिलों में हुई हैं। इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी चीज का खौफ नही है। अपराधी हर जिलों में गैंग रेप जैसी खौफनाक घटनाओं को अंजाम देने में सफल रहे हैं। हालांकि ज्यादा दिन तक रेप के आरोपी खुली हवा में सांस नही ले सके। लेकिन फिर भी ऐसे कई सवाल हैं जिसे हरियाणा सरकार और प्रशासनिक अफसरों को चुनौती दे रहे हैं। सुरक्षा के मामले में चाहे मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा का गृह नगर रोहतक हो या कोई और जिला कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नही दिख रही हैं। पिछले दो महीने से अबतक रोहतक में ही रेप के पांच मामले दर्ज सामने आए हैं। हरियाणा में लड़कियां अकेली पढ़ने जाने से कतराती हैं और महिलाएं बाजार जाने में खुद को महफूज नही समझती। बलात्करियों में ऐसा नही हैं कि नवयुवक ही इंसानियत से दूर होते जा रहे हैं अब ऐसे कई मामले आए हैं जहां पर दादा की उम्र के बूड्ढे भी नाबालिक लड़कियों को हबस का शिकार बनाये हैं। गुड़गांव में तो 6 साल की लड़की बलात्कार करने का मामला अभी हाल में ही सामने आया। एक ओर जहां खाप पंचायते महिलाओं को सामाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात करती हैं वही दूसरे ओर कुछ ऐसी भी पंचायते हैं जो बच्चियों को 15 साल की उम्र में शादी का प्रस्ताव कर लड़कियों का बचपन छीन रहा हैं। अभी हाल में ही बीबीपुर की महिलाओं ने खाप महापंचायत में बड़ी संख्या में शिरकत की थी। इन महिलाएं ने महापंचायत से मांग की थी कि दुष्कर्म के दोषियों की कोर्ट ने सजा मिलने के बाद भी सामाजिक बहिष्कार किया जाए। और पंचायत भी सामाजिक सजा दे। महापंचायत में इन महिलाओं ने सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग भी रखी थी। सरकार ने मांगे अनसुना कर दिया नतीजा सामने है। पिछले दो महीने में रेप के सबसे अधिक मामले हिसार, रोहतक, सोनीपत और जींद जिलों से आए हैं। हिसार में पांच औऱ रोहतक में चार जबकि सोनीपत और पानीपत में चार-चार मामले सामने आये हैं। अभी कुछ पहले ही हिसार जिले में एक मामला तब आया जब रेप पीड़ित लड़की के पिता ने आत्महत्या कर ली। लड़की के बाप ने सुसाइड इसलिए किया कि मामला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ था पुलिस मामले में लीपापोती कर रही थी। बेखौफ बलात्कारियों ने जींद के पिल्लूखेड़ा में एक महिला से दुष्कर्म कर उसका एमएमएस तक भी बना डाला। आरोपी कई दिनों कर फरार था। क्षेत्र में जनता के भारी विरोध प्रदर्शन के कारण ही पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो पाई। इस मामले में इतना दबाव था कि पुलिस कुछ बेबसूर लोगों को भी पकड़कर ले आई जिसे पीड़ित महिला ने पहचाहने से इंकार कर दिया। जींद जिले के नरवाना में सच्चाखेड़ा गांव में दो युवकों ने गांव के ही दलित लड़की के साथ दुराचार किया। लोक लज्जा से भयभीत लड़की ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसमें वह 90 फीसदी झुलस गई। डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर पीड़ित लड़की की मौत हो गई। हिसार जिले के श्यामसुख गांव में एक युवती से रेप हुआ। पुलिस ने एक महीने बाद मामला दर्ज किया। 9 सितबंर को हिसार के ही डाबड़ा गांव में दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। मामले का खुलासा 18 सितबंर को उसके पिता के द्वारा आत्महत्या करने के बाद हुआ। 21 सितबंर को जींद के पिल्लूखेड़ा में एक महिला के साथ गैंग रेप हुआ। आरोपियों ने महिला का एमएमएस भी बनाया औऱ उसे क्षेत्र में बांट दिया। 26 सितबंर को पानीपत के चांदनी बाग किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। 26 सितबंर को ही दुकान से सामान लेने गई 11वीं की छात्रा ने गैंग रेप हुआ। 28 सितंबर को गोहाना में ही नवविवाहिता को अगवा कर खेल में चार युवकों ने अपनी हबस का शिकार बनाया। हरियाणा में बलात्कारी युवती और महिलाओं के अलावा छोटी-छीटी बच्चियों को भी अपनी हबस का शिकार बनाने से नही चूक रहे हैं। 12 अक्टूबर को गुड़गांव में 6 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। औऱ तो और बलात्कारी मंदबुद्धि लड़कियों को भी नही छोड़ रहे हैं। दो अक्टूबर को नरवाना के बेरखां गांव में एक मंदबुद्धि लड़की बलात्कारियों के हबस का शिकार बनी। यमुनानगर में भी रेप के दो मामले अभी हाल में ही सामने आए। तीन अक्टूबर को घरौंडा के संजय नगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया। मेरे कहने का मतलब बलात्कारी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर भी रेप कर रहे हैं। औऱ शादी करने से मुकर जाते हैं। फतेहाबाद जिले के रतिया में तो 62 साल के एक बूढ़े ने 13 साल की लड़की को अपनी हबस का शिकार बनाया। ऐसा नही है रेप युवक ही कर रहे हैं। इन मामलों में बूढ़े भी युवाओं से कम नही हैं। हरियाणा में रेप के बढ़ते मामलों को कुछ राजनेताओं ने राजनीतिक हवा देनी शुरु कर दी। इसी कड़ी में क्रेडित लेने की होड़ में कुछ नेता महिलाओं औऱ लड़कियों को रेप की वजह खुद उनकी मर्जी बताकर अपने ही जाल में फंसते नजर आए। सत्तारुढ़ पार्टी कांग्रेस के एक नेता ने तो रेप की वारदातों को विपक्ष की साजिश का हिस्सा तक बता दिए। वहीं दूसरी तरफ खाप महापंचायते भी इन मामलों में अपनी रोटी सेंकती नजर आई। सर्वजातीय खाप पंचायते रेप की वारदातों को रोकने के लिए 15 साल की उम्र में ही लड़कियों की शादी करने का विवादित सुझाव दिया। कहीं खाप पंचायतें रेप के बढ़ते मामले को चाउमिन से जोड़ा। हलांकि इन दोनों प्रस्तावों से खाप पंचायतों के अपने में ही विरोध का सामना करना पड़ा। हरियाणा के एक वरिष्ठ और जिम्मेदार नेता ने तो अपना वोटबैंक बनाने के लिए अपनी सहमति भी दे दी। कुछ लोग तो अपनी राजनीति चमकाने के बलात्कारियों के सर लाखों रुपए का इनाम भी रख दिए। फतेहाबाद के रतिया में बलात्कार पीड़ित लड़की को स्कूल प्रशासन ने नाम काट दिया। स्कूल प्रशासन का कहना था कि ऐसी लड़की आने से माहौल खराब होगा। हरियाणा में बढ़ती रेप की वारदातों के पीछे हरियाणा का लगातार गिरता लिंगानुपात है। 21 जनवरी 2012 को मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह ने एक कार्यक्रम में खुद घोषणा करके देश को बताया था कि प्रदेश का लिंगानुपात हजार लड़के पर 830 लड़कियां हैं। जो 2001 में हजार लड़के पर 819 लड़कियां थी। हरियाणा आए दिन महिलाओं के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जाता है। लेकिन हरियाणा में आज भी महिलाएं शक्तिकरण सच्चाई से लाखों मील दूर है। रेप की बढ़ते मामले में मनोरोग चिकित्सकों का कहना है कि मानसिक रुप से बीमार लोग ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं नशे की लत के कारण लोगों की सोचने की क्षमता खत्म हो जाती। इसलिए ऐसे लोग गलत कार्यों के बारे में सोचने लगते हैं। औऱ कुछ लोग अपने रास्तों से भटक जाते है।

0 टिप्पणियाँ:

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification