बुधवार, 7 मार्च 2012

कांग्रेस को मिली करारी हार, जीता लोकतंत्र

मंगल यादव, हरियाणा न्यूज
और इंतजार खत्म...हो गयी जनता की जीत। पांच राज्यों के चुनावी नतीजे ने साफ कर दिया जीत विकास करने वाले दल की ही होगी। अब जाति धर्म की राजनीति करने वालों की खैर नहीं।

यूपी में एक बार फिर समाजवादी पार्टी सत्ता में आ गई है। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन ने लगातार दोबारा सत्ता में लौटकर इतिहास रच दिया। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी गई। सरकार बनाने के लिए दोनों पार्टियों को सहयोग की जरुरत पड़ेगी। गोवा में भाजपा सत्ताधारी कांग्रेस को बेदखल कर कब्जा कर लिया है। मणिपुर में कांग्रेस ने हैट्रिक लगाई है।



उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को 403 विधानसभा सीटों में 224 सीटें मिलीं। यूपी में सपा पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज हुई है। सपा संसदीय दल की बुधवार को बैठक होगी जिसमें नए सीएम के नाम पर चर्चा की जायेगी। सूत्रों से खबर आ रही है कि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। जबकि अखिलेश यादव ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की है।
गोवा में भाजपा ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है। 40 विधानसभा सीटों में भाजपा 23 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया है। सत्ताधारी कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटों से संतोष करना पड़ा है।
उधर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन को दोबारा सत्ता पर काबिज होने का मौका मिला है। 117 विधानसभा सीटों में अकाली गठबंधन को 68 सीटें मिली हैं। पंजाब में प्रकाश सिंह बादल ही मुख्यमंत्री होगें, यह बात उनके बेट व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल कही है।

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि जनता के खंडित जनादेश को देखते हुए निर्दलीयों और छोटे दलों की भूमिका बढ़ गई है। देखना दिलचस्प होगा राज्यपाल किसको सीएम की कुर्सी पर बैठने के लिए मौका देंगे। 70 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 32 और भाजपा को 31 सीटें मिली हैं। जबकि अन्य को 7 सीटें मिली हैं जिसमें बसपा की 3 सीटें शामिल है।

मणिपुर में कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक लगाई है। 60 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को लगभग दो-तिहाई बहुमत 42 सीटें मिली है। मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी का लगातार तीसरी बार सीएम बनना तय माना जा रहा है। यहां पर राष्ट्रवादी कांग्रेस को 7 सीटें मिली हैं।

इस चुनाव में खास बात ये रही की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री वीसी खंडूरी चुनाव हार गए हैं। जबकि यूपी में सत्ताधारी बसपा के विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर समेत 16 मंत्री चुनाव हार गए हैं। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, केंर्दीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद समेत कई बड़े नेता भी चुनाव हार गए हैं।

0 टिप्पणियाँ:

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification