गुरुवार, 12 जनवरी 2012

नेता जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस




नेता जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस 
दिखते  हैं वे  थोडा टेंस  
चेले  हिम्मत  बंधवाते  
उनको हैं ये समझाते 
जिस भी सवाल पे तुम अटको 
उसको ये कहकर झटको 
होता है  इससे  हार्ट  में पेन 
डोंट आस्क मी दिस क्वैश्चन अगेन !


घोटालो पर जब हो सवाल 
फैला देना माया-जाल 
खुद को बतलाना निर्दोष 
औरों पर मढ़ देना दोष 
कह देना हमको करो यूं ना ब्लेम 
डोंट आस्क मी दिस क्वैश्चन अगेन !


घटती नहीं  क्यों  महंगाई  ?
इस पर जब हो टांग खिचाई 
थोड़ी सी तुम बात बनाना  
अपने  को लाचार  दिखाना  
कह देना कैसे करू एक्सप्लेन ?
डोंट आस्क मी दिस क्वैश्चन अगेन !


फिर जब उठे क्राइम पर सवाल 
चेहरे पर लाकर मुस्कान 
सीधा-सादा खुद को दिखाना 
क्राइम से अंजान दिखाना 
कह देना बनकर जेंटिलमैन 
डोंट आस्क मी दिस क्वैश्चन अगेन !


                            शिखा कौशिक 
              [नेता जी क्या कहते हैं ?]











0 टिप्पणियाँ:

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification