गुरुवार, 15 दिसंबर 2011

नरेंद्र मोदी जी को ऐसे शुभ -आरम्भ हेतु हार्दिक शुभकामनायें !


जेठ की गर्मी में ये  ठंडी  हवाओं  जैसी खबर है . शीत में गर्म रजाई सी खबर  है- नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय नेताओं की ख़राब होती  छवि को सुधारने का  सार्थक प्रयास किया है .खबर इसप्रकार है -
Narendra Modi
''अहमदाबाद।। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सद्भावना' दिखाते हुए सूरत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया और राहुल गांधी की खिल्ली उड़ाने वाले होर्डिंग्स लगाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की जमकर खबर ली और इन्हें तुरंत हटाने का निर्देश दिया।............ सूरत के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 18 दिसंबर को मोदी के सद्भावना उपवास से पहले ये होर्डिंग लगाए थे। मोदी ने ट्वीट किया, 'मैंने अखबारों में सूरत में बीजेपी कार्यकर्ताओं के कुछ आपत्तिजनक होर्डिंग के बारे में पढ़ा। लोकतंत्र में हमें इस तरह की चीजों से बचना चाहिए और एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।' मोदी की सख्ती के बाद ये होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं। ''[नवभारत टाइम्स से साभार ]
                        यदि नरेंद्र  मोदी जी   इसकी  शरुआत  करते  हैं तो वास्तव में सराहनीय हैं क्योंकि इन्होने ही यह कहकर कि -''कॉंग्रेस  बूढी हो गयी है ' और ''राहुल गाँधी को भारत  में क्लर्क की नौकरी भी नहीं मिलेगी '' अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरूपयोग किया था .लोकतंत्र में वास्तव में असहमति प्रकट करने या विरोध प्रदर्शित करने का तरीका भी सभ्य ही होना चाहिए क्योंकि किसी व्यक्ति की सार्वजानिक छवि को नुकसान पहुचाने के लिए अपशब्द कहना आज राजनीति में आम बात हो गयी  .यदि नेतागण सयंमित प्रतिक्रिया प्रकट करेंगे तो अवश्य जनता  में सकारात्मक सन्देश जायेगा और थप्पड़ या जूते मारे जाने जैसी  घटनाएँ नहीं घटेंगी .नरेंद्र मोदी जी को ऐसे शुभ -आरम्भ हेतु हार्दिक शुभकामनायें !


                                      शिखा  कौशिक  
                              [vicharon ka chabootra ]

1 टिप्पणियाँ:

Anita ने कहा…

नरेंद्र मोदी जी ने वाकई सार्थक कदम उठाया है, सार्थक पोस्ट!

Add to Google Reader or Homepage

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | cna certification