प्रेस क्लब अध्यक्ष मिथिलेश द्विवेदी ने किया अतिथियों का स्वागत
प्रेस क्लब भदोही के तत्वाधान में जनपद के जंगीगंज स्थित माँ विंध्यवासिनी इंटर कालेज के प्रांगण में ३० मई को पत्रकारिता दिवस एवं डॉ. श्यामकांत मिश्रा स्मृति अवार्ड का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता उच्चन्यायालय इलाहाबाद जनाब जफ़र नैयर साहब, विशिस्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्थायी अधिवक्ता इलाहाबाद श्री एम सी त्रिपाठी. इस मौके पर भदोही के सांसद पंडित गोरखनाथ पांडे, विधानसभा प्रभारी बसपा दिनेश सिंह, पत्रकार व बसपा नेता अजय मिश्रा, भाजपा नेता शैलेन्द्र दुबे, इस मौके पर पत्रकार राम श्रृंगार द्विवेदी {ब्यूरो चीफ- डीएनए }, प्रभुनाथ शुक्ल [ब्यूरो चीफ-हिंदुस्तान}, दिनेश पटेल {जी-टीवी}, रोहित गुप्ता { महुआ न्यूज़}, संजय श्रीवास्तव {दूरदर्शन} अरविन्द सिंह {दैनिक जागरण} रमेश मौर्य {हिन्दुस्तान} शमसुद्दीन मुन्ना{ सिटी न्यूज़} सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे. जिन्होंने आज की पत्रकारिता पर अपने विचार रखे.
इस मौके पर पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरीश सिंह को उत्तरप्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता जफ़र नैयर साहब व प्रदेश सरकार के स्थायी अधिवक्ता एम सी त्रिपाठी ने पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया . प्रेस क्लब भदोही के अध्यक्ष मिथिलेश द्विवेदी ने अथितियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
4 टिप्पणियाँ:
hareesh ji aapko bahut bahut badhai.
inam milne par mithilesh ji ne jo mithai aapko dee ho vah akele mat khaiyega.milbat kar hi khana achchha hai.
harish ji ko bahut-bahut badhayi
bahut bahut shubhkamnayen HARISH JI ko
shalini ji, mithilesh ji, shikha ji aabhar apka.
एक टिप्पणी भेजें